• Fri. Oct 2nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

भारत-पाक में होगा रोमांचक मुकाबला, Champions Trophy को लेकर शेडयूल जारी

ByPunjab Khabar Live

Dec 24, 2024

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 23 फरवरी को UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के मैचों की मेजबानी के लिए संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर को न्यूट्रल को चुना गय है। चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मुकाबला 19 फरवरी को मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में होगा। फाइनल 9 मार्च को लाहौर में खेला जाएगा।टीम इंडिया का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश से होगा और फिर भारत नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करता है तो सेमीफाइनल और फाइनल भी दुबई में खेला जाएगा।

20 फरवरी को भारतीय टीम का पहला मुकाबला बांग्लादेश के साथ होगा। आखिरी मुकाबला 2 मार्च को है और दोनों सेमीफाइनल (4 और 5 मार्च) व फाइनल के लिए एक रिजर्व डे रखा है। एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने आखिरी बार 2013 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट का खिताब जीता था। अब रोहित शर्मा की कप्तानी में एक बार फिर से यह इतिहास दोहराने का मौका है। अगर टीम ये खिताब जीतने में सफल रहती है तो भारत दूसरी बार यह खिताब अपने नाम करेगी। मौका होगा जब टीम इंडिया ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली हो।

चैंपियंस ट्रॉफी में 8 टीमों के बीच 15 मैच होंगे। 19 फरवरी से 9 मार्च तक यह टूर्नामेंट चलेगा। भारत अपने तीनों ग्रुप स्टेज मैच UAE में खेलेगा और अगर भारत क्वालीफाई करता है तो सेमीफाइनल और फाइनल भी यही पर खेलेगा। जबकि टूर्नामेंट के अन्य 10 मैच पाकिस्तान में होने की पूरी संभावना है। ICC की बैठक में तय हुआ था कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगा। साथ ही भारत में होने वाले सभी टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तानी टीम भी न्यूट्रल वेन्यू पर मैच खेलेगी।

पिछले साल पाकिस्तान की टीम वनडे वर्ल्ड कप खेलने भारत आई थी। तब अहमदाबाद में 14 अक्टूबर को मुकाबला खेला गया था। इस मैच को भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीता। भारतीय टीम 2008 में आखिरी बार पाकिस्तान गई थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page