• Fri. Oct 2nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : अस्पताल के पास कार के चारों टायर लेकर चोर फरार

ByPunjab Khabar Live

Dec 25, 2024

जालंधर में चोरों का आंतक लगातार बढ़ रहा है। वहीं सर्दी में लोगों का घरों के अंदर बैठे रहने का फायदा उठाकर देर रात चोर वारदातों को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला ईएसआई अस्पताल के बाहर से सामने आया है। जहां लोगों द्वारा अस्पताल के बाहर गाड़ियां खड़ी हुई है।

वहीं एक व्यक्ति की काले रंग की होंडा इमेज गाड़ी नंबर PB 08 FF 0056 खड़ी की हुई थी। लेकिन आज सुबह देखा तो चोर गाड़ी को ईंटों के सहारे खड़ा करके गाड़ी के चारों टायर लेकर फरार हो गए। वीडियों में देखा जा सकता है कि अस्पताल के बाहर भारी मात्रा में गाड़ियां खड़ी है। इस दौरान चोरों द्वारा होंडा इमेज गाड़ी को अंजाम देते हुए गाड़ी के चारों टायर लेकर फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page