• Fri. Oct 2nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : कांग्रेस प्रदर्शन में पुलिस ने राजिंदर बेरी को लिया हिरासत में

ByPunjab Khabar Live

Dec 25, 2024

जालंधर कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन किया जा रहा है। दरअसल, कांग्रेस पार्टी को छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने वाले पार्षदों के घर के बाहर कांग्रेस पार्टी के लीडरों द्वारा लगातार दूसरे दिन धरना लगाया गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कांग्रेस के जिला प्रधान व पूर्व विधायक राजेंद्र बेरी, हर्ष सोंधी सहित अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया।

आज दूसरे दिन कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए मनमीत कौर को लेकर अपील करते हुए कहा कि अगर उन्होंने किसी दवाब में आकर आप पार्टी में जाने का फैसला किया है तो वह दोबारा वापिस आ जाए। वहीं अन्य नेता ने कहा कि पार्षद बनने के 10 घंटे बाद ही पार्टी के दूसरी पार्षद ने आप पार्टी ज्वाइन कर ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कांग्रेस भवन में मीटिंग रखी थी, लेकिन यह वहां भी नहीं पहुंचे और गद्दारी करके दूसरी पार्टी में शामिल हो गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोगों ने कांग्रेस पार्टी के चिन्ह को देखकर उन्हें वोट दी थी। ऐसे में उन्होंने कहा कि पार्टी पहले की तरह उन्हें सम्मान देगी और वह अपने फैसले को बदलकर दोबारा पार्टी में शामिल हो सकती है।

वहीं हर्ष सोंधी ने कहा वार्ड नंबर 47 में कांग्रेस पार्षद चुनी गई मनमीत कौर आप पार्टी में शामिल हो गई। उन्होंने कहा कि ऐसे पार्षदों को कुछ देर तक पुलिस द्वारा सिक्योरिटी मिल सकती है, लेकिन ऐसे गद्दारों के लिए कांग्रेस पार्टी के दरवाजे हमेशा के लिए बंद रहेंगे। इस दौरान आज कांग्रेस पार्टी द्वारा दूसरे पार्षद के घर के बाहर धरना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्होंने राजिंदर बेरी, हर्ष सोंधी सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया। जिसके बाद पैदल ही कांग्रेसी नेता थाना भार्गव कैंप में पहुंच गए। प्रदर्शन के दौरान मौके पर भारी हंगामा देखने को मिला। काफी देर बाद पुलिस ने बेरी सहित सभी नेताओं को हिरासत में लेने के बाद उन्हें छोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page