• Tue. Sep 8th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : जग्गू भगवानपुरिया के गुर्गों और पुलिस में चली गोलियां

ByPunjab Khabar Live

Dec 26, 2024

जालंधर में पुलिस द्वारा लगातार बदमाशों, गैंगस्टर और तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार जमशेर में पुलिस और बदमाशों में गोलियां चली है। मिली जानकारी के अनुसार जग्गू भगवानपुरिया के गुर्गों को मुठभेड़ में पुलिस ने काबू किया है। सूत्रों के अनुसार 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि भीषण गोलीबारी में करीब 15 गोलियां चली। घटना में घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

दरअसल, बीते दिन आप वर्कर पर गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार किए मनजीत सिंह भापा और अमनदीप बिल्ला के बाद दविंदर पाल की गिरफ्तारी की गई थी। सूत्रों से अनुसार पुलिस पिस्तौल बरामद करने के लिए आरोपियों की निशानदेही पर गई, जहां पुलिस पर आरोपी ने गोलियां चला दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।

जिसके बाद बचाव में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो गोली गुर्गे के लगी तथा वह घायल हो गया। इस मुठभेड़ में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गुर्गे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मौके से पुलिस ने 6 हथियार और गोली सिक्का भी बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page