• Tue. Jul 28th, 2026

बड़ी खबर: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का हुआ निधन

ByPunjab Khabar Live

Dec 26, 2024

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनकी उम्र 92 वर्ष की थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2006 में मनमोहन सिंह की दूसरी बार बाईपास सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से वह काफी बीमार चल रहे थे। गुरुवार को उन्हें सांस लेने में तक़लीफ और बेचैनी होने लगी थी। इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।

प्राथमिक जांच के बाद उन्हें इमरजेंसी विभाग (आईसीयू) में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनका निधन हो गया। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ड वाड्रा ने अपने सोशल मीडिया पर यह जानकारी सभी के साथ शेयर करते हुए मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page