• Tue. Sep 8th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर: मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस और ट्राले की टक्कर में एक की मौत

ByPunjab Khabar Live

Dec 28, 2024

जालंधर चौगिटी में दर्दनाक सड़क हादसे की घटना सामने आई है, जहां ट्राले के साथ टक्कर होने से एंबुलेंस पलट गई। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एंबुलेंस चालक मरीज को लेकर चोगिटी पुल पर जालंधर की ओर आ रही थी कि सड़क हादसे में एंबुलेंस पलट गई।

हादसे में एंबुलेंस चालक की मौत हो गई। जबकि उक्त एंबुलेंस में मौजूद मरीज गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अन्य एबुलेंस की मदद से रामा मंडी स्थित अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जानकारी के मुताबिक एंबुलेंस को पीछे आ रहे तेज रफ्तार ट्रॉले ने टक्कर मारी जिसके एंबुलेंस पलटने से एंबुलेंस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। वहीं एंबुलेंस को क्रेन की मदद से सड़क से उठाकर सड़क किनारे करवाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page