• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : तंग बाजार में बिजली की तारों में लगी भीषण आग

ByPunjab Khabar Live

Dec 28, 2024

जालंधर में बीते दिन रूक रूक कर बारिश होती रही। वहीं बारिश के चलते मेन बाजार में तारों में शार्ट सर्किट आग लगने की घटना सामने आई है। दरअसल, बीते दिन देर शाम बारिश के दौरान कादेशाह चौक में तारों के जंजाल में शार्ट सर्किट में आग लग गई।

इस दौरान तारों में आग लगने से दीवाली की तरह पटाखे बजने लगे। जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल पाया गया। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि तारों में शार्ट सर्किट होने से लगातार चिंगारियां निकल रही है।

इस दौरान तारों में पटाखों की आवाज इतनी तेजी से आने लगी कि गली में तारों से आग ही आग दिखने लगी। काफी देर तक तारों में पटाखे बजने के बाद इलाका निवासियों ने बिजली विभाग को सूचित करके लाइन को पीछे से बंद करवाया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page