• Thu. Feb 5th, 2026

पंजाब से बड़ी खबर : चोर को पकड़ते समय डॉक्टर की हुई झड़प, गोली चलने से एक की मौत

ByPunjab Khabar Live

Jan 6, 2025

सड़क हादसे में चोर की भी हुई मौत

कपूरथला के गांव भाणोलंगा में देर रात एक क्लीनिक पर चोरी करने आए चोर और क्लीनिक मालिक की संदिग्ध हालात में मौत होने का मामला सामने आया है। इस दौरान दोनों के बीच झड़प में दोनाली से गोली भी चली है। इसकी सीसीटीवी भी सामने आई है। जिसमें चोरों को देख मालिक अपने बेटे सहित उनको पकड़ने दुकान पर पहुंचता दिखाई दिया है।

दोनों के बीच झड़प में दुकान मलिक की भी गोली लगने से मौत हो गई है, वहीं भाग रहे चोर की भी एक वाहन से टकरा हो गई है। इसी पुष्टि करते हुए एसपी-डी सरबजीत राय ने करते हुए बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल मृतक चोर की पहचान नहीं हुई है। वहीं, इसी क्लीनिक पर दो जनवरी को भी चोरी हुई थी, जिससे डाक्टर परेशान था।

जानकारी के अनुसार गांव भानोलंगा में स्थित चरण मेडिकल हॉल व क्लीनिक पर कई बार चोरी होने से क्लीनिक मालिक 62 वर्षीय डा. गुरचरण सिंह परेशान थे। इसीलिए उन्होंने दुकान पर सीसीटीवी कैमरे इंस्टाल करवाए थे। देर रात उन्होंने सीसीटीवी फुटेज में देखा कि उनकी दुकान में दो संदिग्ध युवक शटर तोड़ रहे थे। तभी डा. गुरचरण सिंह अपने बेटे के साथ चोरों को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंच गए। इस दौरान चोरों और मालिक के बीच हाथापाई हुई। जिसमे उनकी लाइसेंसी दोनाली से एक फायर हुआ, जो डा. गुरचरण सिंह को लग गया।

जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, चोर भागने लगा तो किसी अज्ञात वाहन से उसकी टक्कर हो गई और उसकी भी मौत हो गई। एसपी-डी सरबजीत राय ने कहा कि वह मौके पर पहुंचे हुए हैं और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं, मोठांवाला चौकी इंचार्ज सरबजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page