• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबर : महिला बनेंगी मेयर, नोटिफिकेशन जारी

ByPunjab Khabar Live

Jan 7, 2025

पंजाब में 5 जिलों में हुए नगर निगम चुनावों के नतीजे जारी होने के बाद मेयर पद का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है। दरअसल, 21 दिसंबर को संपन्न हुए लुधियाना नगर निगम के चुनाव के बाद शहरवासियों को लगातार लुधियाना नगर निगम के मेयर का इंतजार है।

आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी लगातार अपनी पार्टी का मेयर बनाने के लिए मिलीभगत की राजनीति कर रही थी। लेकिन आज पंजाब सरकार ने नगर निगम लुधियाना के मेयर का पद ‘महिलाओं’ के लिए आरक्षित कर विपक्षी दलों की सारे जोड़-तोड़ को शांत कर दिया है। पंजाब सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, अब लुधियाना नगर निगम के मेयर की कुर्सी पर एक ही महिला बैठेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page