• Thu. Feb 5th, 2026

13 जनवरी तक स्कूल रहेंगे बंद

ByPunjab Khabar Live

Jan 7, 2025

देश के लगभग हर कोने में ठंड ने अपना प्रतंड रूप धारण कर लिया है। ऐसे में झारखंड सरकार ने घोषणा की है कि राज्य में शीतलहर के कारण स्कूल बंद रहेंगे। घोषणा के अनुसार, झारखंड में किंडरगार्टन से लेकर कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल 7 से 13 जनवरी तक बंद रहेंगे। स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने शनिवार शाम जारी एक अधिसूचना में घोषणा की थी कि राज्य में शीतलहर की स्थिति को देखते हुए सरकारी, सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी सहित सभी श्रेणियों के स्कूलों में कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं स्थगित रहेंगी।

झारखंड में शीतलहर जारी है और कुछ हिस्सों में पारा 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। विभाग ने अधिसूचना में आगे कहा कि कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं सामान्य रूप से आयोजित की जाएंगी। बता दें कि झारखंड कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है, राज्य के कई हिस्सों में पारा छह डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों को आज से लेकर 11 जनवरी तक के लिए बंद करने का आदेश जारी किया गया।

गाजियाबाद में अब स्कूल 11 जनवरी के बाद खुलेंगे। इस संबंध में एक आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। इससे पहले नोएडा में स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए गए थे। नोएडा के स्कूलों के लिए जारी किए आदेश में बस ये कहा गया कि अगले ‘आदेश’ कक्षा 8वीं तक से सभी बोर्डों के स्कूल बंद रहेंगे यानी स्कूलों को खुलने के लिए अगले आदेश की प्रतीक्षा करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page