• Wed. Feb 25th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर: एक्टिवा और पुलिस बस की टक्कर में व्यक्ति घायल

ByPunjab Khabar Live

Jan 13, 2025

जालंधर में लोहड़ी के पर्व के दिन कंपनी बाग चौक के पास पुलिस की गाड़ी और एक्टिवा की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उससे चला नहीं जा रहा था।

जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को उपचार के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के दौरान पता चला कि व्यक्ति की दाईं टांग में फैक्चर आया है। बताया जा रहा है कि घटना स्थल पर एंबुलेंस ना आने के कारण पुलिस कर्मी अपनी बस में घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page