पंजाब सरकार और गवर्नर के बीच खींचतान में अब AAP विधायक गुरदेव सिंह देव मान भी कूद गए हैं। नाभा से विधायक गुरदेव सिंह देव मान ने गवर्नर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि गवर्नर केवल वही बोलते हैं जो उन्हें आदेश दिया जाता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उनके पास थोड़ा ही समय बचा है। जिन्हें कुछ नहीं मिलता, उन्हें गवर्नर बना दिया जाता है।
देव मान ने कहा कि कानून के अनुसार गवर्नर को बोलने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि CM भगवंत मान सब कुछ कानून के मुताबिक कर रहे हैं। यहां तक की देव मान यह कहने से भी नहीं चूके कि गवर्नर चाहे तो नाभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ लें । फिर भी वह गवर्नर का सम्मान करते हैं।
