• Wed. Feb 25th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर : लारेंस गैंग के बदमाश और पुलिस में चली गोलियां

ByPunjab Khabar Live

Jan 15, 2025

जालंधर में क्राइम की वारदातों के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज सुबह देयोल नगर विश्वकर्मा मंदिर के पास सीआईए स्टाफ और लारेंस गैंग के बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। मिली जानकारी के अनुसार लंबा पिंड में डबल मर्डर मामले में गिरफ्तार आरोपी को दिल्ली  गिरफ्तार किया था।

जिसके बाद आज आरोपी को हथियार बरामद करने के लिए घटना स्थल पर लाया गया था। इस दौरान आरोपी ने घटना स्थल से हथियार निकालकर पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी की टांग में गोली लगी और घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page