जालंधर में नई दाना मंडी के पास हुई लूट के मामले की लाइव वीडियो सामने आई है। सीसीटीवी वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पीड़ित व्यक्ति पीठ पर बैग टांग कर अपनी बाइक पर सवार हो कर जा रहा था इतने में पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों जब उसका बैग लूटने की कोशिश की तो वह आपस में टकरा गए और गिर गए। गिरने के बाद बाइक पर पीछे बैठे लुटेरे ने पिस्तौल निकाल कर उसको धमकाना शुरू कर दिया।
इस दौरान पीड़ित घबरा गया और आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। जिके बाद लुटेरे फायरिंग करने के बाद बैग लूट कर फरार हो गए। गोली चलने की सूचना मिलते ही एसीपी सेंट्रल निर्मल सिंह मौके पर पहुंच गए। एसीपी ने बताया कि 3 बजे की करीब दाना मंडी में गोली चलने की सूचना मिली थी। तभी वह थाना दो कि एसएचओ और पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बाइक पर सवार होकर एक युवक जा रहा था जिसको पीछे से बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने टक्कर मार दी।
इसके बाद उन्होंने उसे पर फायरिंग कर उसका बैग लूट कर फरार हो गए। पीड़ित को इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जिसके बयान दर्ज करने के लिए इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर को अस्पताल पर भेज दिया गया है। वही क्राइम सीन पर जांच के लिए विशेष टीम में गठित कर दी गई है। पीड़ित के बयान दर्ज होने के बाद पता लगेगा कि पुरानी रंजिश थी या फिर लूट का मामला है, जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
