• Thu. Feb 5th, 2026

पंजाब से बड़ी खबर : कल सरकारी ओर प्राईवेट स्कूल रहेंगे बंद 

ByPunjab Khabar Live

Jan 26, 2025

पंजाब में आज धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस के दिन स्कूलों के विद्यार्थी कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। इसके चलते पंजाब के कई जिलों में 27 जनवरी को स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। जिन जिलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है वह निम्न हैं।

जालंधर – कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा द्वारा जालंधर के सभी सरकारी/निजी स्कूलों, कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान किया गया है।

अमृतसर – गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाले सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है।

तरनतारन – तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर द्वारा सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है।

नवांशहर – नवांशहर के सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है।

रूपनगर – गणतंत्र दिवस समारोह में रूपनगर पहुंचे मुख्य मेहमान ने सभी स्कूलों, में छुट्टी का ऐलान कर दिया है।

मोहाली – 27 जनवरी को मोहाली में डिप्टी कमिश्नर द्वारा सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है।

फाजिल्का – गणतंत्र दिवस समारोह में फाजिल्का पहुंचे मुख्य मेहमान ने सभी सरकारी/निजी स्कूलों, कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है।

फिरोजपुर – फिरोजपुर में भी सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है।

अबोहर – अबोहर में एस.डी.एम. द्वारा सभी सरकारी/निजी स्कूलों, कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान किया गया है।

मोगा – मोगा में 27 जनवरी को छुट्टी का ऐलान किया गया है।

बरनाला – डिप्टी कमिश्नर द्वारा सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है।

मानसा – डिप्टी कमिश्नर मानसा ने सभी सरकारी/निजी स्कूलों, कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page