• Wed. Sep 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर के सुखमीत डिप्टी और नंगल अंबिया हत्या में शामिल पुनीत गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Jan 26, 2025

पंजाब में क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट और काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने मोस्ट वांटेड और ए ग्रेड गैंगस्टर सहित 4 अन्य को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक ग्रेड का गैंगस्टर पुनीत भी शामिल है।

गैंगस्टर पुनीत पूर्व पार्षद सुखमीत डिप्टी, कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया और जालंधर के सोढ़ल रोड पर हुए टिंकू हत्याकांड शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, अमृतसर कमिश्नरेट और काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने मिलकर एक जॉइंट ऑपरेशन चलाया। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि पुनीत और उसका साथी लल्ली जंडियाला क्षेत्र में सक्रिय हैं।

जिसके बाद गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से रेड की। इस दौरान पुलिस ने पुनीत और अन्य गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले पर चुप्पी साधी हुई हैं। उनका कहना है कि अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। जल्द मामले को लेकर प्रेस वार्ता की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page