• Wed. Sep 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबर: पिकअप और ट्राले की टक्कर में 8 की मौत 

ByPunjab Khabar Live

Jan 31, 2025

फिरोजपुर के गुरु हरसहाय में दर्दनाक सड़क हादसे की घटना सामने आई है। फिरोजपुर-फाजिल्का जीटी रोड पर गांव मोहन के पास एक छोटे हाथी और ट्राले के बीच भीषण टक्कर हो गई। जानकारी के मुताबिक, छोटा हाथी गुरुहरसहाय से वेटरों से भरा हुआ जलालाबाद की ओर जा रहा था, तभी पास में खड़ी एक ट्रॉली से छोटे हाथी की टक्कर हो गई।

वहीं हादसे में किसी की 8 लोगों की मौत होने की सूचना मिली है और जबकि, 5 के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त पिकअप में करीब 15 से ज्यादा लोग सवार थे। हालांकि अभी तक पुलिस द्वारा कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। लेकिन घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page