• Fri. Aug 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबरः अमेरिका से डिपोर्ट मामले में 8 ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज

ByPunjab Khabar Live

Feb 11, 2025

अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 31 पंजाबियों के मामले में पंजाब पुलिस ने बड़ा एक्शन किया है। पुलिस 8 ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। जिन्होंने लोगों को अवैध तरीके से अमेरिका भेजकर लाखों रुपए ठगे थे। इनमें से दो FIR जिला पुलिस के पास और छह FIR पंजाब पुलिस के NRI मामलों के विंग के पास दर्ज की गई हैं। वहीं, सरकार द्वारा इस मामले में गठित SIT अपनी जांच कर रही है। SIT में ADGP (NRI मामले) प्रवीन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में काम कर रही है।

SIT में ADGP (आंतरिक सुरक्षा) शिवे कुमार वर्मा, IGP (प्रोविजनिंग) डॉ. एस. बूपति और DIG (बार्डर रेंज) सतिंदर सिंह शामिल हैं। पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने रिपोर्ट किए गए लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। विभिन्न जिलों और कमिश्नरेटों के पुलिस आयुक्त व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक SIT के साथ मिलकर काम कर हे है। ताकि इन धोखेबाज अपराधियों को कानून के कटघरे में लाया जा सके।

DGP पंजाब गौरव यादव ने धोखाधड़ी करने वाले Immigration नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करने और Travel Agents एजेंटों द्वारा पंजाब के युवाओं के शोषण को खत्म करने के लिए पंजाब पुलिस की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि SIT अवैध मानव तस्करी के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जवाबदेही तय करने और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page