• Fri. Aug 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर : नवविवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

ByPunjab Khabar Live

Feb 18, 2025

थाना लाबंडा के अंतगर्त आते मलको गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों द्वारा महिला को उपचार के लिए इनोसेंट अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिवार का आरोप है कि पति से परेशान होकर महिला ने जीवनलीला समाप्त की है। परिजनों ने बताया कि 3 महीने पहले मृतिका की नंबवर में शादी हुई थी। मृतिका की पहचान 24 वर्षीय ललिता के रूप में हुई है।

मृतका के पिता रामेश्वर ने कहा कि बेटी को परिवार वाले काफी परेशान करते थे। आज बेटी के जेठ अनिल ने फोन किया और कहा कि ललिता ने कमरा बंद कर दिया और दरवाजा नहीं खोल रही। जिसके कुछ मिनट में वह घर पहुंचे तो देखा पंखे से बेटी का शव लटक रहा था। पिता का आरोप है कि बेटी को काफी परेशान पति सहित ससुराल वाले करते थे और उसके साथ मारपीट करते थे। उन्होंने कहा कि शादी का खर्चा 17 लाख रुपए हुआ था। पिता ने कहा कि पति का नाम गौरव है। घटना की शिकायत थाना लांबड़ा की पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

वहीं मृतका की मां ने कहा कि बेटी का सुबह फोन आया और कहने लगी कि मम्मी पति गौरव मुझे मार देगा, मुझे आकर ले जाओ। मां ने कहा कि 11 बजे बेटी की मौत की खबर सामने आई है। मां ने आरोप लगाए है कि बेटी ने सुसाइड नहीं किया बल्कि दामाद ने उसका कत्ल किया है। आरोप है कि बेटी के शरीर पर नाखून के निशान है और आज दामाद ने उसका कत्ल किया है। दामाद पर आरोप लगाए है कि वह बेटी को कहता था कि उसका खर्चा नहीं उठा सकता। गौरव को भाभी जैसी लड़की चाहिए थी, जिसके कारण वह उसे काफी परेशान करता था और मारपीट करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page