• Fri. Aug 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर : बुलेट इंपाउंड को लेकर महिला ने पुलिस को दी धमकी, कहा मैं हां प्रधान, भारी हंगामा 

ByPunjab Khabar Live

Feb 18, 2025

जालंधर : प्रभु श्री राम चौक के पास स्थित नेहरू गार्डन स्कूल के बाहर स्पेशल नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने बिना कागजात के बुलेट को इंपाउंड किया तो वहां पर महिला द्वारा खूब हंगामा किया गया। इस दौरान महिला द्वारा हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ, ड्रामा दौरान आसपास के काफी लोग इकट्ठा हो गए। वहीं पुलिस मुलाजिम द्वारा बताया गया कि उक्त महिला द्वारा पॉलीटिकल प्रेशर भी डालने की कोशिश की गई।

महिला पुलिस मुलाजिम राजवंत कौन ने बताया कि नेहरू गार्डन स्कूल के बाहर उनकी टीम द्वारा विशेष नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। वही एक बुलेट सवार युवक को रोक कर जब कागजात चेक किए गए तो उसके पास कोई भी कागजात नहीं था। इसको लेकर जब बुलेट इंपाउंड किया गया तो उक्त महिला द्वारा खूब हंगामा किया गया और पॉलीटिकल प्रेशर भी डाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page