• Tue. Feb 24th, 2026

जालंधर : PAP Chownk में वाल्मीकि समुदाय ने लगाया धरना, लगा भारी जाम

ByPunjab Khabar Live

Feb 19, 2025

जालंधर: पीएपी चौक पर लोगों ने प्रशासन के खिलाफ धरना लगा दिया है। इस दौरान पीएपी में काफी लंबा जाम लग गया है। मिली जानकारी के अनुसार नूरपुर में मंदिर गिराने को लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। धरना लगाकर बैठे लोगों का आरोप है कि गांव नूरपुर गांव की सांझी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। इस मामले को प्रशासन को पत्र भी जारी किया गया है।

जारी पत्र में गगनदीप सिंह ने कहा कि सरपंच बलविंदर कौर और उसके पति शिंगारा सिंह द्वारा गांव की सांझी और सरकारी जमीन पर गांव के कुछ व्यक्तियों से कब्जा करवा लिया है। इस कब्जे में कुछ पंच के मैंबर भी शामिल है। गांव वासियों का कहना है कि नूरपूर की सांझी पंचायती और नहर खाली की जमीन की निशानदेही करवाई जाए और अवैध कब्जों को हटाकर गांव की आमदन का साधन बनाया जाए।

चेयरमैन जोगिंदर सिंह मान ने कहा कि गांवों के कुछ मुद्दे है। वहीं लोहिया के अंतगर्त आते जलादपुर में ग्रंथ की बेअदबी की गई। इस मामले को लेकर जब शिकायत की गई तो पुलिस ने आरोपी को काबू करने की जगह अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

वहीं दूसरी ओर नूरपूर चट्ठा में गुरुद्वारा सहित कई जगह धार्मिक स्थान पंचायत की जगह पर बने हुए है। लेकिन पंचायत ने भगवान वाल्मीकि मंदिर बनाए जाने को लेकर केस दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि यह जाति में भेदवाद के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। अगर पंचायत ने कानून लागू करना है तो सभी धर्मों की जगहों पर किया जाना चाहिए। लेकिन एक धर्म को ही निशाना बनाया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने कहा कि अनिश्चित काल के लिए यह धरना उनके द्वारा लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page