• Fri. Aug 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब : मान‌ सरकार ने 52 पुलिस अधिकारियों को किया बर्खास्त

ByPunjab Khabar Live

Feb 19, 2025

पंजाब पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार में लिप्त 52 पुलिस अधिकारियों को अब तक बर्खास्त किया जा चुका है। इसमें कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर रैंक के कर्मचारी शामिल हैं। यह दावा पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी। पुलिस में काली भेड़ों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, दिल्ली पुलिस की तर्ज पर एक महीने में ई-एफआरईआर दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 2 दिन पहले मुक्तसर डीसी को निलंबित किया गया था। पंजाब सरकार लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page