• Fri. Aug 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर : सड़क हादसे में 2 नौजवानों की मौत, दोनों स्पोर्ट्स कारोबारियों के थे बेटे

ByPunjab Khabar Live

Feb 20, 2025

जालंधर: महानगर में भीषण सड़क हादसे में 2 नौजवानों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार टीवी सेंटर के पास एक्टिवा सवार युवकों को टैंपू ट्रैवल गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि घटना में दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 30 पकंज निजात्म और 31 मोहित निवासी बस्ती 9 के रूप में हुई है।

वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों मृतक के पिता का स्पोर्ट्स का कारोबार है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। मोहित के पिता की बस्ती 9 मोहित स्पोर्ट्स के नाम पर दुकान है, जबकि पकंज के पिता का निजात्म नगर में इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का कारोबार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page