• Sat. Aug 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर : बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से बदला मौसम का मिजाज

ByPunjab Khabar Live

Feb 20, 2025

जालंधर: महानगर में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली है। देर रात से ही जालंधर में रुक रूक कर बारिश हो रही है। वहीं 4.20 पर हुई बारिश में ओलावृष्टि भी हुई। शहर में हुई ओलावृष्टि की तस्वीरें लोगों ने अपने कैमरों में कैद कर ली। इस दौरान लोगों का कहना है कि जालंधर में शिमला जैसा आनंद देखने को मिल रहा है। दरअसल, शिमला में बर्फबारी हो रही है। वहीं आज जालंधर में बारिश के साथ हो रही ओलावृष्टि से ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में 2 दिन बारिश के आसार है।

देर रात में तेज हवाओं के बीच रूक रूक कर वर्षा हो रही है। मौसम विभाग ने आंधी वर्षा की संभावना जताई है। मौसम में बदलाव आने की वजह दिन के तापमान में भी गिरावट आई। विभाग के अनुसार मोगा में दिन का तापमान 22.3 डिग्री, जालंधर में 23.6 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर, मोहाली रोपड़, फिरोजपुर व एसबीएस नगर में दिन का तापमान 24 डिग्री, लुधियाना, चंडीगढ़, बठिंडा, फाजिल्का में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम में बदलाव आने की वजह से वायरल बीमारियों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम बदलने की वजह से वायरस एक्टिव हो जाता है। इससे लोगों की सेहत पर बुरा असर दिखने लगता है। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे में आसानी से चला जाता है। इसलिए घर के एक सदस्य के बीमार होने के बाद अन्य सदस्य भी चपेट में आ जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page