• Fri. Aug 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब: NRI की अनोखी शादी, दुल्हन ने बदल दिया रिवाज!

ByPunjab Khabar Live

Feb 20, 2025

फिरोजपुर: आजकल लोग अपने बच्चों की शादी में लाखों-करोड़ों रुपए खर्च कर रहे हैं और लोग दिखावे के लिए बड़े-बड़े मैरिज पैलेसों में शादियां कर रहे हैं। वहीं, फिरोजपुर जिले के करी कलां गांव में एक अनोखी शादी हुई है, जो शायद पहले कभी किसी ने नहीं देखी गई होगी। पंजाब में जहां रिवाज है कि लड़का-लड़की के घर बारात लेकर जाता है, वहीं इस शादी में दुल्हन बारात लेकर लड़के के घर पहुंची और लड़के के खेत में टैंट लगाकर शादी कर ली।

जानकारी के मुताबिक, कनाडा के रहने वाले लड़के दुर्लभ और लड़की हरमन ने विदेश छोड़कर पंजाब की धरती पर शादी करने का फैसला किया। हरमन अपने होने वाले पति दुर्लभ के घर बरात लेकर पहुंचीं। पति के खेतों में ही बड़ा टैंट लगाकर खड़ी फसल में विवाह किया गया। दूल्हा-दुल्हन ने कहा कि हम किसानों द्वारा दिल्ली सरहद पर किए गए संघर्ष से प्रेरित हुए थे। इसलिए हम लोगों को संदेश देना चाहते थे कि अपनी जमीन से जुड़े रहना चाहिए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page