• Wed. Sep 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब: शिवसेना प्रधान की गोलियां मार कर हत्या, 11 वर्षीय बच्चा घायल

ByPunjab Khabar Live

Mar 14, 2025

मोगा: जिले में शिवसेना बाला साहिब ठाकरे के जिला प्रधान की गोलियां मारकर हत्या करने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार देर रात मंगत राय मांगा की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मंगत राय रात को मोगा के गिल पैलेस के पास एक डेयरी पर दूध लेने आए थे। इसी दौरान तीन बदमाशों में उन पर फायरिंग कर दी। वह किसी तरह बच गए, लेकिन 11 साल के एक बच्चे को गोली लग गई।

इसके बाद हमलावरों ने मंगत राय का पीछा किया और थोड़ी दूर स्टेडियम रोड पर फिर से उन पर फायरिंग की और भाग गए। गोली लगने से गिरे मंगत को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 11 साल के बच्चे थॉमस का मोगा सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page