• Wed. Sep 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब : इन युवकों ने ली शिवसेना नेता के कत्ल की जिम्मेदारी

ByPunjab Khabar Live

Mar 14, 2025

मोगा: गिल पैलेस के पास देर रात शिवसेना नेता मंगत राम मंगा का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। वहीं इस मामले में नया मोड़ आ गया है। दरअसल, कुछ युवकों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पौस्ट कर शिवसेना नेता मंगत राम मंगा की हत्या की जिम्मेदारी ली है। हत्या करने वाले युवक ने एक वीडियो भी बनाया है और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

कत्ल की जिम्मेदारी लेने वाले युवकों ने वीडियो में कहा है कि मोगा में शिवसेना नेता मंगत राम मंगा की हत्या उन्होंने ही की है। यह भी कहा जा रहा है कि वे वांछित व्यक्ति की हत्या नहीं करना चाहते थे, लेकिन शिवसेना नेता द्वारा परिवार को धोखा देने के बारे में हमें अवैध रूप से धमकाया जा रहा था। हमारे खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए गए और वह खुद हमारे घर पुलिस भेजते थे। युवक अरुण ने बताया कि मंगत राम मंगा नै मेरे खिलाफ झूठा केस दर्ज करवाकर मेरे परिवार से करीब डेढ़ लाख रुपए हड़प लिए हैं। उन्होंने हमसे करीब 5 लाख रुपए छीन लिए और खा गए। उन्होंने कहा कि जिस बच्चे को गोली लगी, वह हमारी गलती के कारण लगी, जिसके लिए हम जिम्मेदार हैं। हमारा किसी से कोई झगडा नहीं है, न ही हमारा किसी के साथ कोई समूह संबंध है।

वीडियो में आगे बोलते हुए युवक ने कहा, कि सैलून वाला लड़का हमारे भाइयों के पैर तोड़ देता था और किसी का हाथ तोड़ देता था। इसके साथ ही पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सैलून में गोलियां इसलिए चलाई गईं क्योंकि वे हम पर गोली चलाना चाहते थे। शिवसेना नेता की हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह हमारे खिलाफ झूठे मामले दर्ज करवाता था। इसके साथ ही अरुण नाम के युवक ने यह भी दावा किया है कि शिवसेना की हत्या के पीछे एक और वजह है, जिसे वह पुलिस पुलिस को बताएगा। इस बीच, पुलिस मामले की जांच कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page