• Wed. Sep 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब : धार्मिक स्थल के बाहर बाइक सवारों ने फेंका बम, हुआ धमाका

ByPunjab Khabar Live

Mar 15, 2025

अमृतसर के खंडवाला इलाके में स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में धमाका हुआ है। हमलावर मोटरसाइकिल सवार दो युवक थे, जिन्होंने मंदिर पर बम जैसी वस्तु फेंककर हमला किया।  शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों युवक मोटरसाइकिल पर आए थे, उनके हाथ में झंडा था। वे कुछ देर मंदिर के बाहर खड़े रहे और फिर मंदिर की तरफ कोई वस्तु फेंकी।

जैसे ही वे वहां से भागे, मंदिर में जोरदार धमाका हुआ। घटना देर रात करीब 12:35 बजे की है। हमले के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। उस समय मंदिर के पुजारी भी अंदर सो रहे थे, लेकिन किस्मत से वे बाल-बाल बच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page