• Wed. Sep 23rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

लुधियाना से बड़ी खबर: होटल में पत्रकारों को परोसे गए सूंडी वाले पकौड़े

ByPunjab Khabar Live

Nov 2, 2022

(PKL): जिले में बुधवार को एक होटल में प्रेसवार्ता दौरान पत्रकारों को परोसे गए पकौड़ों को लेकर पंगा हो गया। दरअसल, आज फिरोजपुर रोड भाईवाला चौक से करीब 300 मीटर दूरी पर एक नामी होटल में किसी व्यक्ति ने प्रेसवार्ता आयोजित की थी। इस दौरान वहां कुछ पत्रकार भी पहुंचे और प्रेसवार्ता शुरू होने के दौरान रिफ्रेशमेंट में पकौड़े परोसे गए। पत्रकारों द्वारा खाए जा रहे पकौड़ों में से एक पकौड़े से सुंडी चलती दिखाई दी पकौड़े पर सुंडी चलती देख हड़कंप मच गया।

होटल के मैनेजर से भी काफी पत्रकारों की कहासुनी हुई। होटल की रसोई में जाकर देखा तो पता चला कि वहां भी कई खाने-पीने के सामान पर सुंड़ियां चल रही थीं। किचन में खुले में चिकन पड़ा था जो अनहाइजेनिक है। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासनिक अधिकारियों और सेहत विभाग को भी सूचित किया गया। बता दें समय-समय पर होटल की चैकिंग न करना सेहत विभाग की भी लापरवाही है।

बता दें जो अधिकारी होटल में चैकिंग करने आए थे उन्हें वर्करों ने कटोरे में सुंडियों वाला बेसन नहीं दिखाया। सेहत अधिकारियों के मुताबिक, होटल के मालिक को बुला मामले की जांच की जा रही है। होटल की किचन में इस्तेमाल होने वाले सामान के सैंपल भी सेहत विभाग ने लिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page