• Thu. Feb 5th, 2026

लुधियाना से बड़ी खबर: DGP गौरव यादव की रेड के बाद भी जिले में सरेआम बिक रहा नशा, वीडियो वायरल

ByPunjab Khabar Live

Nov 17, 2022

(PKL): लुधियाना में दो दिन पहले डीजीपी गौरव यादव ने नशे बेचने वालों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया था। वहीं बीते दिन एनसीबी की टीम ने जिले में से 20 किलो हेरोइन बरामद की थी। इसके बाद भी लोग सरेआम नशा बेच रहे है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें सरेआम शहर में गांजा व चिट्‌टा बिक कर रहा है। यह वायरल वीडियों चीमा चौक नजदीक इलाके की बताई जा रही है। बता दें ये वहीं इलाका है जहां डीजीपी गौरव यादव रेड करने पहुंचे थे। नशा तस्करों को पहले ही 1 घंटा संदेश मिल गया था कि रेड होनी है इसके बाद बदमाश भाग चुके थे।

छुटपुट हेरोइन की पुड़ियां ही पुलिस के हाथ लगी थी। वीडियों में साफ दिख रहा है कि कैसे एक व्यक्ति कुर्सी लगा पार्क के पास बैठकर नशा की पुड़ियों बेच रहा है। नाबालिग युवा आते है उसे 70 रुपये में गांजा की पुड़ियां खरीदते है। इस तरह शहर में सरेआम सड़कों पर नशा बिकना पुलिस की नशा तस्करों के साथ मिलीभगत को दर्शाता है।

चीमा चौक के कुछ लोगों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यहां नशा बिकना कोई नई बात नहीं है। सरेआम गांजा तो पान की दुकानों में महिलाएं बेचती है। इलाका पुलिस को सब पता है। इलाका पुलिस इन नशा तस्करों को अनदेखा किए है। यदि कोई व्यक्ति इन नशा तस्करों का विरोध करता है तो यह लोग उस व्यक्ति से मारपीट करते है। रात के समय तो नशा पूर्ति के लिए लोगों से झपटमारी होना भी इस इलाका में आम बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page