• Wed. Sep 23rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अमृतसर से बड़ी खबर: सुधीर सूरी मर्डर केस में पुलिस ने किया SIT का गठन

ByPunjab Khabar Live

Nov 6, 2022

(PKL): सुधीर सूरी के अंतिम संस्कार के बाद अमृतसर पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह द्वारा प्रेस कांफ्रेंस की गई। इसमें अरुणपाल सिंह ने बताया कि सुधीर सूरी हत्याकांड में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई है। जिसका नाम संदीप सनी है। उसके पास से मौके पर हत्या में इस्तेमाल किया गया पिस्टल भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि अब सुधीर सूरी हत्याकांड में अमृतसर पुलिस द्वारा एक सिट तैयार की गई है, जिसमें डीसीपी इन्वेस्टीगेशन, एडीसीपी 2 अमृतसर, एडीसीपी 3 अमृतसर और इंचार्ज एंटी गैंगस्टर और इंचार्ज सीआईए अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं। जो मामले की जांच करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page