• Wed. Sep 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर : थाने से 100 मीटर दूर मेडिकल स्टोर से डोनेशन के पैसे और अन्य सामान लेकर चोर फरार

ByPunjab Khabar Live

Apr 30, 2025

जालंधर: चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्हें अब पुलिस का भी डर नहीं रहा। थाना डिवीजन नंबर 2 के अंतर्गत आते सर्कुलर रोड से एक मामला सामने आया है, जहां रात करीब 2:30 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो नवयुवकों ने मेडिकल स्टोर पर धावा बोला। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जिसमें दो नवयुवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए दिखाई दे रहे हैं। जहां उन्होंने मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर डोनेशन के पैसे और अन्य सामान लेकर फरार हो गए।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए अनेजा मेडिकल स्टोर के मालिक ने बताया कि उन्हें PCR से कॉल आई थी कि उनकी दुकान में चोरी हुई है। इसके बाद जब वे मौके पर पहुंचे तो दुकान के शटर टूटे हुए थे और सामान अंदर बिखरा हुआ था। दुकान के मालिक गौरव अनेजा ने बताया कि कुछ ही दूरी पर थाने पड़ता है लेकिन ऐसी घटना का होना बहुत ही निंदनीय है। थाना डिवीजन नंबर दो से ASI विजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी अपने कब्जे में ले लिया है और इलाके में गश्त की जा रही है ताकि चोरों को पकड़ा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page