• Wed. Sep 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाबः एक्शन मोड में आए सीएम मान, प्रदर्शनकारियों को दी चेतावनी

ByPunjab Khabar Live

May 5, 2025

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदर्शनकारियों को लेकर सख्त एक्शन लिया है। दरअसल, सीएम मान ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब में सड़कों को रोकने, रेल मार्गों को अवरुद्ध करने या आम लोगों को परेशान करने वाले तथा रोज़ाना के कामकाज में विघ्न डालने वाले किसी भी प्रकार के एलान, धरने या हड़तालें करने के मामले जनता के खिलाफ माने जाएंगे।

ऐसे में सीएम मान ने प्रदर्शनकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी संस्थाएं, संगठन और यूनियनों को ध्यान देना चाहिए कि विरोध करने के और भी तरीके हैं, केवल लोगों को परेशान करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि सड़के, रेल मार्ग रोकने वाले प्रदर्शनकारियों को नहीं तो कड़ी कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page