अगर आप अपने दफ्तर बैठे हैं, स्कूल में हैं या फिर कहीं बाजार में हैं, और एकाएक सायरन बज उठे तो सावधान हो जाएं। सिर्फ सावधान होना है, डरना नहीं है क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से एक आदेश जारी किया गया है जिसमें राज्यों को सतर्क रहने को कहा गया है। इस व्यवस्था का उददेशय आम लोगों को जानकारी मुहैया करवानी है कि अगर युद्ध शुरू हो तो कैसे इसके लिए तैयार रहना है तथा कैसे बचना है। सायरन बजेगा तो बमबारी से लेकर ब्लैक आऊट तक के बारे जानकारी दी जाएगी।
बता दें कि पहलगाम अटैक के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे लगातार तनाव के बीच गृह मंत्रालय की तरफ से कड़े आदेश जारी हुए हैं। बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आपात स्थिति से निपटने के लिए कई राज्यों को 7 मई को मॉक ड्रिल (अभ्यास) आयोजित करने का निर्देश दिए हैं।
जिक्रयोग्य है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले में 26 लोगों की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद भारत व पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है और कभी भी युद्ध छिड़ने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। इसी के मद्देनजर गृह मंत्रालय की तरफ से भी कई राज्यों को युद्ध जैसी स्थिति से निपटने के लिए माक ड्रिल यानिकि अभ्यास आयोजित करने के आदेश दिए हैं, ताकि आने वाले समय में यदि किसी गंभीर स्थिति से गुजरना पड़ता है तो आसानी से मुकाबला किया जा सके।
