• Wed. Sep 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

भारत ने लिया बदला: पाकिस्तान के 9 जगहों पर दागी 24 मिसाइलें

ByPunjab Khabar Live

May 7, 2025

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने आखिरकार पाकिस्तान पर हमला कर दिया है. भारत आज यानी 7 मई को पूरे देश में मॉक ड्रिल कराने वाला था, इससे ठीक पहले पाकिस्तान के कई ठिकानों पर हमला कर दिया. भारत ने पाकिस्तान में 9 जगहों पर मिसाइलों से हमला किया है. पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आतंक को इस बार ऐसा जवाब दिया जाएगा जो कल्पना से परे होगा और आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का काम किया जाएगा. इस हमले में भारत ने 50 से ज्यादा आतंकियों को मारा है. वहीं भारत ने अमृतसर एयरपोर्ट को बंद कर दिया है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page