• Thu. Feb 5th, 2026

बड़ी खबरः BCCI ने IPL को किया स्‍थगित

ByPunjab Khabar Live

May 9, 2025

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को भारत और पाकिस्‍तान के बीच बढ़ रहे तनाव के कारण आईपीएल 2025 को स्‍थगित करने का फैसला लिया है। बीसीसीआई ने केंद्र सरकार से भी इस मामले पर बातचीत की और फिर यह अहम फैसला लिया। बीसीसीआई अधिकारी ने एजेंसी से बातचीत में आईपीएल के स्‍थगित की पुष्टि करते हुए कहा, ‘यह अच्‍छा नहीं लगता कि देश युद्ध कर रहा हो और क्रिकेट खेला जा रहा है।’ पता हो कि 25 मई को कोलकाता में आईपीएल 2025 का फाइनल खेला जाना था। इससे पहले पाकिस्‍तान सुपर लीग (पीएसएल) के शेष मैचों को यूएई शिफ्ट कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page