• Thu. Feb 5th, 2026

केदारनाथ में लैंडिंग के समय हेलीकॉप्‍टर हुआ क्रैश, मचा हड़कंप

ByPunjab Khabar Live

May 17, 2025

केदारनाथ हेलीपैड में ऋषिकेश एम्स से से केदारनाथ आ रहा एक हेलीकॉप्टर लैंडिंग के समय अचानक अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया। ऋषिकेश से हेली एंबुलेंस के रूप में यह सेवा चलती है, जो केदारनाथ में मरीज को लेने आई थी। दिल्ली में दो डॉक्टर वह पायलट सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। यह घटना हेलीपैड से 20 मी पर पहले हुई। बताया गया कि इमरजेंसी मेडिकल सेवा के तहत ही हेलीकॉप्‍टर मरीज को लेने केदारनाथ आया था।

श्री केदारनाथ धाम में एक मरीज को रेस्क्यू करने पहुंचे संजीवनी हेली एंबुलेंस की आपातकाल लैंडिंग करने के दौरान क्रैश हो गया। पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। हेली में एम्स ऋषिकेश से आई मेडिकल टीम भी सवार थी। सफल आपातकाल लैंडिंग के चलते पायलट सहित मेडिकल की टीम सुरक्षित है।

जिला पर्यटन अधिकारी एवं नोडल हेली सेवा राहुल चौबे ने बताया कि श्री केदारनाथ धाम में दर्शन को पहुंची एक महिला श्रद्धालु सांस लेने में अधिक समस्या होने लगी। तबियत ज्यादा बिगड़ती देख राज्य सरकार की हेली एंबुलेंस सेवा संजीवनी की मदद ली गई। हेली में एम्स से मेडिकल टीम भी साथ केदारनाथ पहुंच रही थी, जिसमें एक डॉक्टर एवं एक नर्सिंग स्टाफ भी शामिल था।

केदारनाथ के मुख्य हेलीपैड पर लैंडिंग से पहले ही हेली में कुछ तकनीकि खराबी आ गई। जिसे समय पर भांपते हुए पायलट ने हेलीपैड से ठीक पहले समतल स्थान पर लैंडिंग करना उचित समझा। पायलट की सूझबूझ से सफल आपातकाल लैंडिंग हो सकी और हेली में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। हालांकि हेली का टेल रोटर टूट गया है। इस पूरे मामले की तकनीकि जांच डीजीसीए द्वारा की जाएगी जिसके उपरांत तकनीकि खामी की सही जानकारी मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page