• Tue. Sep 22nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

Youtuber ज्योति मल्होत्रा सहित 6 गिरफ्तार, पाकिस्तानी एजेंसी से जुड़े तार

ByPunjab Khabar Live

May 17, 2025

हरियाणा की फेमस यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान से जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक ज्योति पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को संवेदनशील जानकारी देने का आरोप है। बता दें कि ज्योति मल्होत्रा साल 2023 में पाकिस्तान गई थी, वहीं से उसका संपर्क पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों से हुआ।

ज्योति मल्होत्रा ‘ट्रैवल विद जो’ यूट्यूब चैनल चलाती है। इस मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ज्योति मल्होत्रा को हिसार से गिरफ्तार किया गया है। ज्योति मल्होत्रा की अगर इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर देखा जाए तो ज्यादातर वीडियो पाकिस्तान ट्रेवल के हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page