• Wed. Mar 25th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर: रमन अरोड़ा की बिगड़ी तबीयत

ByPunjab Khabar Live

May 25, 2025

जालंधर में भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किए गए विधायक रमन अरोड़ा की विजिलेंस हिरासत में अचानक तबीयत बिगड़ गई है। इलाज के लिए सिविल अस्पताल जालंधर से एक टीम जालंधर के विजिलेंस ऑफिस भेजी गई है। जिसके बाद मेडिकल टीम द्वारा रमन अरोड़ा की जांच की गई। जांच के बाद डॉक्टरों द्वारा रमन अरोड़ा को सिविल अस्पताल में मेडिकल के लिए लाया गया।

हालांकि विजिलेंस विभाग के अधिकारियों और सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने मीडिया से दूरी बनाकर रखी। वहीं डीएसपी सुखदेव ने बताया रमन अरोड़ा की मेडिकल जांच के बाद उन्हें वापस विजिलेंस दफ्तर टीम द्वारा ले जाया गया।

इस दौरान डीएसपी सुखदेव ने बताया कि उनका रुटीन चेकअप करवाने के लिए सिविल अस्पताल लाया गया था। उन्होंने बताया कि विधायक की हालत ठीक है जिसके बाद आप उन्हें दोबारा विजिलेंस दफ्तर ले जाया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि सिविल अस्पताल से रमन अरोड़ा को ले जाने के बाद बीच रास्ते से दोबारा गाड़ी मोड़ी गई और रमन अरोड़ा को मेडिकल के लिए फिर से सिविल अस्पताल लाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार बीपी बढ़ने की शिकायत के चलते दोबारा रमन अरोड़ा का चेकअप करवाया गया। जिसके बाद डॉक्टरों द्वारा रमन अरोड़ा को चैकअप के बाद भेज दिया गया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए रमन अरोड़ा ने खुद बताया कि वह ठीक है। वहीं विजिलेंस की टीम दोबारा मेडिकल जांच के बाद रमन अरोड़ा को विजिलेंस दफ्तर ले गई। बीते कल अदालत में पेश कर विजिलेंस विभाग ने विधायक अरोड़ा का 5 दिन का रिमांड हासिल किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page