• Tue. Sep 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाबः भ्रष्टाचार के मामले में पहले 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, अब SSP सस्पेंड

ByPunjab Khabar Live

May 28, 2025

पंजाब में फाजिल्का के SSP वरिंदर सिंह बराड़ को सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार 4 पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं की। दरअसल, मंगलवार को ही विजिलेंस ब्यूरो ने फाजिल्का साइबर सेल के चार अधिकारियों को किया गिरफ्तार किया था। यह लोग फाजिल्का में नाबालिग पर साइबर केस दर्ज करने की धमकी दे रहे थे। साथ ही परिवार पर लाखों रुपए की रिश्वत देने का दबाव भी डाला जा रहा था।

विजिलेंस ब्यूरो ने ट्रैप लगाकर आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इन आरोपियों में एसएचओ मनजीत सिंह, वरिष्ठ कॉन्स्टेबल राजपाल, वरिष्ठ कॉन्स्टेबल शिंदरपाल सिंह और वरिष्ठ कॉन्स्टेबल सुमित कुमार शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page