• Tue. Sep 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब: सरेआम नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल

ByPunjab Khabar Live

Jun 5, 2025

फिरोजपुर शहर के मक्खू गेट एरिया में आज दिन दिहाड़े फिल्मी अंदाज में गोलियां चली और इस फायरिंग में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। इस घटना को लेकर कुछ सीसीटीवी फुटेज सामने आई हैं जिसमें कुछ नकाबपोश और कई बिना मुंह ढके युवक खुलेआम मखू गेट के पास गोलियां चला रहे हैं और किसी के हाथ में एक और किसी के हाथ में दो पिस्टल थे। कुछ लोग इसे गैंगवार बता रहे हैं।

जानकारी के अनुसार मखू गेट एरिया में एक टैटू शॉप के पास यह गोलियां चली हैं । इस घटना की सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया के ग्रुपों पर खूब वायरल हो रही हैं और दिन दिहाड़े फिरोजपुर शहर में हुई इस घटना को देख कर लोगों में डर का माहौल बना हुआ है ।

सीसीटीवी फुटेज में एक सफेद रंग की कार, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटर की बरतो की जा रही दिखाई दे रही है। घटना के कुछ समय बाद ही पुलिस वहां पर पहुंच गई है और पुलिस द्वारा कार्यवाही करते इस बात का पता लगाया जा रहा है कि गोलियां चलाने वाले और मरने वाला युवक कौन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page