• Sat. Sep 12th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: रमन अरोड़ा के करीबी मखीजा को देर रात कोर्ट में किया पेश, मिला रिमांड

ByPunjab Khabar Live

May 30, 2025

जालंधर: सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा के करीबी महेश मखीजा को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार मखीजा को फगवाड़ा में रिश्तेदार की फैक्टरी से विजिलेंस ने गिरफ्तार किया। जिसके बाद देर रात 10.10 बजे विजिलेंस ने मखीजा को कोर्ट में पेश किया। जहां दोनों वकीलों में काफी बहस चली जिसके बाद विजिलेंस की ओर से कोर्ट से 7 दिनों का रिमांड मांगा गया।

हालांकि कोर्ट द्वारा मखीजा का विजिलेंस को 4 दिन का रिमांड दिया गया। मखीजा को गिरफ्तार करने के बाद विजिलेंस की टीम 3 गाड़ियों के साथ मखीजा के घर पहुंची, जहां विजिलेंस ने कई अहम दस्तावेज हासिल किए। जिसके बाद देर रात ही मखीजा को विजिलेंस द्वारा कोर्ट में पेश किया गया। विजिलेंस की ओर से कोर्ट में यह दलील दी गई कि मखीजा से पूछताछ में कई अहम सुराग मिल सकते है। जिसके चलते कई प्रॉपर्टी के बारे में भी पता लग सकता है। आज रैनक बाजार में भी रमन अरोड़ा के करीबी के पास विजिलेंस की टीम पहुंची थी, लेकिन रमन अरोड़ा का करीबी पहले से फरार हो गया।

जिसके चलते विजिलेंस द्वारा करीबी के रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार विजिलेंस टीम ने मौके से लाखों रुपए कैश और दस्तावेज बरामद हुए है। बता दें कि भ्रष्टाचार के मामले में फंसे आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को बीते दिन कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट से विजिलेंस को रमन अरोड़ा का 4 दिन का रिमांड मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page