जालंधरः भ्रष्टाचार के आरोपों में विजिलैंस द्वारा गिरफ्तार किए विधायक रमन अरोड़ा के करीबी कई ज्वैलर्स शक के घेरे में आ सकते हैं। सूत्रों की मानें तो चोरी या फिर लूट के गहने अगर रमन अरोड़ा के करीबी ज्वैलर्स से बरामद होते थे तो वह उनकी थानों में पैसों की सैटिंग तो करवा ही देता था और सोना भी वापस दिला देता था। इसकी एवज में अरोड़ा खुद की लाखों की फीस वसूलना नहीं भूलते थे।
वहीं दूसरी ओर आटारी बाजार की दुकानों के निर्माण कार्य को लेकर विधायक रमन अरोड़ा द्वारा ली लाखों की रिश्वत की ऑडियो काॅल लीक हो गई है। 41 सैंकेंड की ऑडियो में रमन अरोड़ा ने सामान (पैसों) समय पर न आने का हवाला देते सुनाई दे रहे हैं। आटारी बाजार के दुकान मालिक ने कुल दो ऑडियो माननीय अदालत में पेश की हुई है और इसी के साथ साथ 164 के बयान भी दर्ज करवाए हैं। हालांकि पीकेएल चैनल इस आडियो की पुष्टि नहीं करता।
लीक हुई ऑडियो में दुकान मालिक: हांजी की क्या हाल है सर..विधायक रमन अरोड़ा: ठीक है सर, ठीक है सर, ठीक है सर, सर, सर, सर,।
दुकान मालिक: मै केहा ,फेर आए सी कॉर्पोरेशन वाले
विधायक रमन अरोड़ा: मैं केहा, मैं कह दिन्ना दोबारा कह दिन्ना, हुणे कह दिन्ना।
दुकान मालिक: कह देयो सर, तवाड़े नाल अपनी किद्दा हो गई हैं तुसीं जदों आंदे हो तां असीं बैठ्ठे ही आं तुहाड़े नाल।
विधायक रमन अरोड़ा: विनती सिर्फ ऐन्नी सी कि मैं औहणा नूं कह के चला के चला गया, आर्डर सी सवेरे तुसी सामान कर दिंनदे ( यहां विधायक कुछ लड़खड़ाते बोले) ता मैं सवेरे निकल गया था। हुण मेनू नई सी न पता… चलो कोई न मैं ओहणू कह दिंदा।
दुकान मालिक: ऐदां हैं न 5 लक्ख रुपए तुहाणू पेहला भेजिया सी, तुहाड़े नाल कित्ता होइया है…कोई गल नहीं तुसीं कह दईयों।
विधायक रमन अरोड़ा: कह दिन्ना कह दिन्ना कह दिन्ना। (रमन अरोड़ा तब तक यह शब्द बोलते रहे जब तक पैसों की बात हुई ताकि बात क्लीयर न सुनाई दें, इसके बाद विधायक ने फोन काट दिया।