• Mon. Sep 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर में नहीं रहा पुलिस का खौफ, चली गोलियां, शहज़ाद भट्टी के नाम पर मांगी फिरौती

ByPunjab Khabar Live

Jun 23, 2025

जालंधर में पुलिस का ख़ौफ़ नहीं बल्कि अब गुंडों का राज होता जा रहा है। गैंगस्टर लुटेरे जिसको मर्जी अपना निशाना बनाते हैं, पर लोग भी इनके आगे बेबस नज़र आ रहे है। ताजा मामला जालंधर के न्यू अमन नगर से सामने आया है, जहां विदेश में बैठे युवक ने गैंगस्टरों की फिरौती मांगने की बात नहीं मानी तो उन्होंने उसके घर के बाहर आकर गोलियाँ चला दी। इतना ही नहीं गैंगस्टरों ने गोलियाँ चलाने से पहले फ़ोन करके उसे कहा कि वह पाँच मिनट में आ रहे हैं।

इस दौरान आते ही हमलावरों ने आते ही ताबड़तोड़ गोलियाँ चला दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुचं गई। गोलियाँ चलाने के बाद विदेश बैठे युवक को गोलियाँ चलाने की वीडियो भी भेजी गई। जिससे युवक के होश उड़ गए जब उसने अपने घर में पता किया तो उन्होंने बताया कि यहाँ कुछ युवकों ने गोलियाँ चलाई है। जिसके बाद थाना एक की पुलिस को सूचित किया गया। बताया जा रहा है कि शहज़ाद भट्टी के नाम से फिरौती माँगी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page