• Thu. Feb 5th, 2026

पंजाब भाजपा ने वर्किंग प्रधान का किया एलान, आदेश जारी

ByPunjab Khabar Live

Jul 7, 2025

पंजाब भाजपा में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि भाजपा हाईकमान ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए वरिष्ठ नेता और पठानकोट से विधायक अश्विनी शर्मा को पंजाब भाजपा का वर्किंग (कार्यकारी) प्रधान नियुक्त किया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने यह कदम मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की निष्क्रियता और इस्तीफे की पेशकश के मद्देनज़र उठाया है।

बता दें कि पंजाब भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी 13 में से एक भी सीट नहीं जीत सकी थी। इस नतीजे के तुरंत बाद सुनील जाखड़ ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। हालांकि, भाजपा हाईकमान ने उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से मंज़ूर नहीं किया था। इसके बावजूद सुनील जाखड़ पार्टी की गतिविधियों से दूरी बनाए हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हुई थी, लेकिन जाखड़ इस दौरान भी सक्रिय नहीं दिखे। उन्होंने खुद स्वीकार किया था कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व से उन्हें पद की जिम्मेदारियों से मुक्त करने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page