• Mon. Sep 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब : पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाशों की मौत, एक पुलिस कर्मी घायल

ByPunjab Khabar Live

Jul 8, 2025

फाजिल्का के जिले अबोहर में न्यू वेयरवेल टेलर्स के मालिक संजय वर्मा की बीते दिन सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वहीं इस मामले में आज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया। इस घटना में दोनों आरोपियों की मौत की खबर है। वही इस मुठभेड़ में एक पुलिस कर्मी भी घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

डीआईजी हरमनबीर गिल ने बताया कि पंजपीर इलाके में पुलिस और बदमाशों में गोलियां चली है। जिसमें 2 आरोपी मारे गए है। मारे के आरोपी कार में आगे की सीट पर बैठे हुए थे। घटना को 5 आरोपियों ने अंजाम दिया था। उक्त आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के बाद अपने कपड़े रास्ते में फेंक दिए थे और अपना भेष बदलकर वह रह रहे थे। वहीं कांस्टेबल की बाजू में गोली लगी है। कांस्टेबल को उपचार के लिए अस्पताल मेें भर्ती करवाया गया, जहां उसका ईलाज चल रहा है।

बता दें कि कुछ देर पहले ही एडीजीपी अर्पिल शुक्ला ने प्रेस वार्ता करके खुलासा किया था। जिसमें एडीजीपी ने बताया था कि वेयरवेल टेलर्स के मालिक संजय वर्मा की हत्या के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान राम रतन पुत्र रमेश कुमार निवासी पटियाला और जसप्रीत सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी मरदापुर के रूप में हुई है। एडीजीपी ने कहा कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page