• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब : सड़क हादसे में DSP सतनाम सिंह के 22 वर्षीय बेटे की मौत

ByPunjab Khabar Live

Jul 13, 2025

संगरुर में कार का संतुलन बिगड़ने से DSP के 22 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार कार में दो युवक सफर कर रहे थे, इस दौरान अचानक कार का संतुलन बिगड़ने से एकमवीर सिंह (22 वर्ष) की मौत हो गई जबकि हरजोत सिंह (23 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो  गया।

बताया जा रहा है भवानीगढ़ के फग्गूवाला कैंचियों के पास फ्लाईओवर पर कार का संतुलन बिगड़ गया, जिससे भयानक हादसा हुआ। मृतक युवक एकमवीर सिंह के पिता सतनाम सिंह पटियाला पुलिस में DSP पद पर तैनात हैं और पटियाला के ही निवासी हैं।

मौके पर पहुंची एस.एस.एफ. ने दोनों युवकों को सिविल अस्पताल भवानिगढ़ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एकमवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया और गंभीर स्थिति को देखते हुए हरजोत सिंह को पटियाला रेफर कर दिया। SSF कर्मियों ने आरोप लगाया कि सड़क पर लंबे समय से स्ट्रीट लाइटें नहीं चल रही हैं। हमने कई बार इसकी शिकायत की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, बीती रात लगभग 2 बजे भवानिगढ़ फग्गूवाला कैंचियों के पास वारना कार का संतुलन बिगड़ने के कारण भयानक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो युवक सवार थे। इनमें एकमवीर सिंह (22 वर्ष) और हरजोत सिंह (23 वर्ष) शामिल थे। मौके पर एकमवीर सिंह की मौत हो गई और हरजोत सिंह को राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार मृतक एकमवीर सिंह के पिता सतनाम सिंह डीएसपी पटियाला हैं।

पुलिस का कहना है कि कंट्रोल रूम 112 से सूचना मिली थी कि उक्त वाहन का हादसा हुआ है। मौके पर जाकर देखा गया कि एक वाहन का संतुलन बिगड़ने के कारण उसमें दो युवक सवार थे, जो गंभीर रूप से घायल थे। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से वाहन से बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस की सहायता से CHC भवानिगढ़ ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने एकमवीर सिंह को मृत घोषित किया और हरजोत सिंह को राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया गया। इसके बाद ट्रैफिक को सुचारू रूप से संचालित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page