• Thu. Feb 5th, 2026

पंजाब : आप पार्टी की विधायक अनमोल गगन मान ने दिया इस्तीफा

ByPunjab Khabar Live

Jul 19, 2025

पंजाब में आप पार्टी पार्टी की विधायक अनमोल गगन मान ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा हैकि विधायक अनमोल गगन मान ने राजनीति से दूरी बना ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनका दिल भारी है, लेकिन उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने का फैसला किया है।

अनमोल गगन ने विधानसभा स्पीकर को अपना इस्तीफा भेज दिया है और अनुरोध किया है कि इसे स्वीकार किया जाए। उन्होंने पार्टी को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि पंजाब सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। अनमोल गगन मोहाली से विधायक चुनी गई थीं और एक समय पर्यटन व संस्कृति मंत्री भी रहीं, लेकिन पिछले कुछ समय से वो राजनीतिक गतिविधियों से दूर थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page