• Mon. Sep 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब : अनमोल गगन मान ने इस्तीफे को लेकर फिर की पोस्ट शेयर

ByPunjab Khabar Live

Jul 20, 2025

पंजाब आप पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा ने एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि आज अनमोल गगन मान से पारिवारिक माहौल में बात हुई। उन्होंने लिखा कि पार्टी ने विधायक पद से उनका इस्तीफा स्वीकार न करने का ऐलान किया है। इसे उन्होंने स्वीकार किया है। पार्टी ने अनमोल गगन मान को मिलकर पार्टी और हलके की प्रगति के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि वह परिवार का हिस्सा थी और बनी रहेगी।

आपको बता दें कि बीते दिन सिंगर अनमोल गगन मान ने एक ट्वीट के जरिए खुद इस बात की जानकारी दी थी कि वह राजनीति छोड़ रही है और पार्टी से विधायक पद से इस्तीफा दे रही हैं हालांकि आज उनकी इस पोस्ट से यह साफ हो गया है कि वह पार्टी नहीं छोड़ रही। बता दें कि अनमोल गगन मान खरड़ से विधायक हैं। पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान ने शनिवार को अचानक पद से इस्तीफा देकर पार्टी को झटका दे दिया था।

लेकिन अब 24 घंटे के अंदर उन्होंने पार्टी में फिर से वापसी कर ली है। आपको बता दें कि राजनीति के अलावा अनमोल गगन मान सिंगर भी हैं। उन्होंने कई पंजाबी सूपरहिट गानों से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। करियर की शुरुआत उन्होंने मॉडलिंग और गायकी के साथ की थी। इसके बाद 2020 में उन्होंने आप के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की नीतियों के साथ प्रभावित होकर 2020 में राजनीति में कदम रखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page