• Mon. Sep 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब : कैबिनेट में फेरबदल, मंत्री हरभजन सिंह की जगह इस नेता को मिला बिजली विभाग

ByPunjab Khabar Live

Aug 18, 2025

पंजाब में AAP सरकार ने कैबिनेट में फेरबदल किया है। बिजली मंत्री हरभजन सिंह ETO से सरकार ने बिजली विभाग वापस ले लिया है। हरभजन सिंह ETO अब सिर्फ लोक निर्माण विभाग ही देखेंगे। अब बिजली विभाग का जिम्मा लुधियाना के हलका पश्चमी के विधायक संजीव अरोड़ा को सौंप दिया गया है।

संजीव अरोड़ा इससे पहले उद्योग, निवेश प्रोत्साहन, NRI मामलों का विभाग देख रहे थे। अब चारों अहम विभाग अरोड़ा देखेंगे। बता दें कि पिछले लंबे समय से बिजली के कटों को लेकर बेशक सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही थी लेकिन अभी भी बिजली की समस्या का समाधान पूरे तरीके से नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page